21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: आभूषण व नगदी लेकर चोर हुए चम्पत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुइन मुहल्ला मठिया में बुद्धवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए आभूषण सहित नगदी लेकर चम्पत हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार हृदय यादव के घर में चोर बुद्धवार की देर रात छत्त के रास्ते से प्रवेश किये तथा सफाई से एक कमरे के दरवाजे पर बंद ताला को बिना आवाज के ही खोल कर अन्दर प्रवेश किये तथा आलमारी में रखे हजारों के आभूषण व 9 हजार नगदी लेकर सभी सामान को तितर-बितर करके चम्पत हो गये। दूसरे कमरे में सोई उनकी बहू व बेटी सुबह जगी तो घर का मंजर देख दंग रह गई तथा घर के सभी सदस्यों को सूचना दिये। हृदय यादव वाराणसी में नौकरी करते है जबकि उनका पुत्र अभय यादव द्वार पर सोया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।       
ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर में इन दिनों चोरों का गढ़ बन चुका है। पुलिस की गश्त और सभी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। एक के बाद एक हो रही चोरियों ने सभी की नींद उड़ा दी है। चोर बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि पुलिस केवल आश्वासन देने में जुटी है। पूर्व में हुई एक भी चोरी का खुलासा पुलिस करने में नाकाम रही है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी विवेक पाठक ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौका मुआयना किया गया है तथा प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: संपूर्ण समाधान दिवस: 365 शिकायती पत्र में 43 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार, की...

ख़बरें यह भी