26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, चार गोवंश, तमंचा कारतूस बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर । भांवरकोल पुलिस द्वारा एक शातिर गौतस्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा बोलेरो मैक्सी ट्रक (UP83AT1425) में चार जीवित गोवंश (एक गाय व तीन बछड़े) बरामद किए गए, जिन्हें वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भांवरकोल मय हमराह रात्रि गश्त पर बलिया बॉर्डर के पास थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम रसूलपुर के पास पुलिस ने घेरा-बंदी की। बोलेरो ट्रक को रोकने पर चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, परंतु रास्ता न होने से गाड़ी झाड़ियों में फँस गई। आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जो उ0नि0 सतेन्द्र सिंह के कनपटी के समीप से होकर निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त प्रशांत कुमार कठेरिया उर्फ गगन पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम परशूपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा (उम्र 30 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लग गई। मौके से तमंचा, कारतूस व गोवंश सहित बोलेरो वाहन बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी गोड़उर, भांवरकोल में उपचार हेतु भेजा गया। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रशांत कुमार कठेरिया उर्फ गगन पुत्र श्याम सिंह
निवासी: ग्राम परशूपुरा, थाना बकेवर, जनपद इटावा है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर समेत कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मय हमराह थाना भांवरकोल, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार मय हमराह थाना भांवरकोल शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी