21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पलभर में बुझ गया घर का चिराग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के 32 वर्षीय युवक मुख्तार यादव उर्फ मनीष पुत्र स्व. पिबारू यादव की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मनीष मड़ई के पास काम कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह मौके पर ही गिर पड़ा। परिवार और गांववालों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मनीष की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का हर शख्स इस हादसे से गमगीन है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय...

ख़बरें यह भी