25.1 C
Varanasi
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

गाजीपुर: चर्चित भाजपा नेता राजेश राय ‘बागी’ सहित छह पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में चर्चित भाजपा नेता और पूर्व छात्रनेता राजेश राय ‘बागी’ सहित छह लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में हरिकेश यादव, हरिलाल यादव, संजय यादव, रोहित यादव और चन्द्रजीत यादव के नाम शामिल हैं।
यह कार्रवाई सुमन गुप्ता पत्नी दिनेश गुप्ता निवासी मरदानपुर की तहरीर पर की गई है। वादिनी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बाल पकड़कर मारपीट की, अश्लील गालियां दीं और कपड़े फाड़ दिए।
सुमन गुप्ता ने यह भी बताया कि राजेश राय ‘बागी’ विपक्षियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्होंने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी दी कि “रुपये दो, तभी तुम्हारे पक्ष में पैरवी करेंगे।” उन्होंने राजेश राय को मुख्तार अंसारी के गुर्गे अंगद राय का सहयोगी भी बताया है।
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि यही राजेश राय ‘बागी’ वह भाजपा नेता हैं जिन्होंने पूर्व में नोनहरा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ थाने परिसर में धरना दिया था। उस दौरान हुई लाठीचार्ज में एक युवक की मौत के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। अब एक बार फिर राजेश राय ‘बागी’ विवादों में घिर गए हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ: 76 केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी

गाजीपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को जंगीपुर मंडी स्थित...

ख़बरें यह भी