23.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर: छठ के अंतिम दिन गंगा घाट पर खेल रहे बालक की करंट से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में हाहाकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवचंदपुर स्थित गंगा घाट पर छठपूजा में रोशनी के इंतजाम के लिए लगाए गए लोहे के पोल में करंट उतरने के चलते उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वहां खेल रहे बालक की करंट से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद घाट पर हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव में छठ पर्व के सकुशल आयोजन व घाट पर आने वालों की सुविधा के लिए घाट पर लोहे का पोल लगवाकर उसमें लाइट लगवाया गया था। इस बीच लापरवाही के चलते नंगा तार उसमें छू गया था, जिससे उसमें करंट उतर रहा था। इस बीच मंगलवार की सुबह 7 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सभी लोग घर जा रहे थे। तभी गांव निवासी 11 वर्षीय ओम सिंह पुत्र घनश्याम सिंह भी खेलते हुए घर जा रहा था। खेल-खेल में उसने पोल को पकड़ लिया और उसमें उतर रहे करंट की जद में आकर वो उसी में चिपक गया और जब तक लोग उसे बचा पाते, उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों व परिजनों ने उसे करंट से अलग कर फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छठ के समापन के दिन बेटे की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक 2 भाई व 1 बहन में सबसे छोटा था और वाराणसी में कक्षा 7 में पढ़ता था। छठ की छुट्टी के चलते वो घर आया था। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया था।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी