गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान व मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा स्नान घाट व मेला क्षेत्र का किया गया स्थलीय निरीक्षण । आज दिनांक 04.11.2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ थाना करण्ड़ा क्षेत्रांतर्गत चोचकपुर (मौनी बाबा) गंगा घाट व मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । 5 नवंबर को होने वाले इस अवसर पर दूर-दराज के श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान के लिए आते हैं व मठ मंदिर परिसर मैदान में दिनांक 05.11.2025 से 11.11.2025 तक इस अवसर पर मेले का आयोजन होगा ।
निरीक्षण के दौरान ने संबंधित अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम के साथ-साथ गोताखोरों की टीम को तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि स्नान पर्व व मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके। ।
एसपी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं । इसके लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और लगातार निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों लगवाए गए है । सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेले में पुलिसकर्मियों (निरीक्षक, उप-निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल्स) की तैनाती की गई है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व थाना करण्ड़ा पुलिस फोर्स व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
जरुर पढ़े







