9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: गोवध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 28.7 किलो गोमांस और खतरनाक हथियार बरामद!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े






गाजीपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक कड़ा कदम उठाते हुए गोवध तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28.7 किलोग्राम गोमांस, खतरनाक हथियार और तस्करी के उपकरण बरामद किए हैं।
यह गिरफ्तारी चौकिया पोखरे के पास की गई, जहां आरोपियों ने चोरी-छिपे गोवंश काटकर गोमांस बेचने का गंदा धंधा चला रखा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में इरशाद कुरैशी (उम्र 25 वर्ष), शाहिद कुरैशी (उम्र 32 वर्ष), दिलशाद कुरैशी (उम्र 22 वर्ष) और इरफान कुरैशी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम चौकिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रहने वाले हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपीगण ने बताया कि वे रात के अंधेरे में गोवंश को काटकर गोमांस के टुकड़े करके बेचा करते थे और इसी अवैध व्यापार से अपने परिवार का पेट पालते थे। पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल फोन, 3140 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस संगीन अपराध को नाकाम किया और अब इन अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी