23.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: प्रसिद्ध शिक्षक नेता स्व. विनोद सिंह की पुण्यतिथि पर साइकिल वितरण, सपना सिंह बोलीं, कटरिया सचिवालय देखकर लगा जैसे लखनऊ पहुंच गई हूं

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के कटरिया गांव में प्रसिद्ध शिक्षक नेता व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय विनोद सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सेवा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और ग्राम प्रधान रीना सिंह ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का निरीक्षण किया और उसकी भव्यता देखकर बोलीं “यह सचिवालय नहीं, लखनऊ का मिनी सचिवालय लग रहा है।”


कार्यक्रम का संचालन कुंवर आशुतोष सिंह ‘आंशू’ ने किया। उन्होंने बताया कि स्व. विनोद सिंह शिक्षा और समाज upliftment के प्रतीक थे, इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंद बच्चों को साइकिल देकर उनके सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
आंशू ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 5 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद प्रसाद वितरण होगा।
गांव में श्रद्धांजलि और सेवा के इस संगम ने स्व. विनोद सिंह के आदर्शों को फिर से जीवंत कर दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी