14.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर चोचकपुर मौनी बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाज़ीपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर चोचकपुर स्थित प्रसिद्ध मौनी बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार की सुबह से ही हजारों महिला-पुरुषों ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और मौनी बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी चोचकपुर में लगने वाला मेला श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले का लोगों को सालभर इंतजार रहता है। मेले के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत एवं प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी पूरे मेले क्षेत्र में तैनात हैं। दिनभर श्रद्धालु पूजा-अर्चना, परिक्रमा और दान-पुण्य में लीन रहे। मेले में लगी दुकानों पर रौनक देखने लायक रही। चौकी, बेलना, साड़ी, कपड़ा, मिठाई, खिलौने, श्रृंगार सामग्री, चरखी, जादूगरी और बच्चों के खेलों से संबंधित दुकानों ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। थाना प्रभारी करंडा राजनरायन एवं रामपुर माझा अशोक कुमार गुप्ता दिन भर मेले का चक्रमण करते दिखें।
मौनी बाबा धाम की धार्मिक कथा भी लोगों में अत्यंत लोकप्रिय है। कहा जाता है कि एक ग्वालिन रोज़ दही बेचने गंगा पार आती थी। एक दिन देर हो जाने पर मौनी बाबा ने उसे अपने चमत्कार से पैदल गंगा पार कराया और चेतावनी दी कि इस रहस्य को किसी से न कहना, अन्यथा पत्थर बन जाओगी। बाद में परिस्थिति के कारण जब उसने बात बताई, तो वह शिला में बदल गई। उसी स्थान पर आज अहिरिनिया माई का मंदिर बना हुआ है, जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मौनी बाबा धाम भक्ति, विश्वास और लोक परंपरा के रंग में पूरी तरह रंग गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी