13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: मौनी बाबा धाम में 11 हजार दीपों से जगमगाया देव दीपावली महोत्सव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ मौनी बाबा धाम में मंगलवार की रात देव दीपावली महोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरे धाम परिसर को 11 हजार दीपों की पंक्तियों से सजाया गया, जिसने वातावरण को दिव्यता और भक्ति से आलोकित कर दिया।
कार्यक्रम में काशी से पधारे पंडित आचार्य रत्नाकर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इसके बाद गंगा आरती के दौरान “हर हर गंगे” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन का संचालन सिद्धपीठ श्री मौनी बाबा नवयुवक सेवा समिति द्वारा किया गया। समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय भक्तों ने पूरे परिसर में दीप सजाकर भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।
देव दीपावली के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु, समाजसेवी और सम्मानित नागरिक मौनी बाबा धाम पहुंचे और मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी