14.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: मृतका निकली जिंदा: पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, विवाहिता MP से सकुशल बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिले की सादात पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। जिस युवती की कथित हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, वह पूरी तरह जिंदा और सकुशल बरामद कर ली गई। मामला थाना सादात क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव का है। बीते 3 अक्टूबर को वादिनी राजवंती देवी ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर शव गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा संख्या 198/25 धारा 191(2), 85, 80(2), 238, 352 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी के निर्देशन में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सुरागरसी के जरिए पता लगाया कि कथित मृतका रुचि (काल्पनिक नाम) जीवित है और ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रह रही है।
क्षेत्राधिकारी सैदपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बरहेता पुल, थाना सादात से रुचि को 7 नवंबर को जीवित व सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, का. जानसन व महिला का. गायत्री यादव शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी