25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: पोखरी में डूबकर अधेड़ की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोड़रपुर निवासी कन्हैया कुशवाहा (50) की शनिवार को पोखरी में डुबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक कन्हैया मछली खाने का शौकीन था।  आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गांव के सिवान में स्थित नोनहिया के पोखरी में मछली मारने  प्राय जाया करता था उसी की भांति शनिवार को ग्यारह बजे मछली मारने पोखरी पर गया और संभवतः पैर फिसलने से पोखरी के गहरे पानी में चला गया और डुब गया।  पोखरी के बगल में काम कर रहे कुछ लोगों ने देखा कि कन्हैया काफी देर से पोखरी में गया है और पता नहीं चल रहा है।तब लोगों ने खोजबीन की। कन्हैया के डूबने की  सूचना उसके घरवालों दिया गया। डूबने की सूचना मिलते ही परिवार की महिलाओं में गम का माहौल हो गया। परिजन मृतक कन्हैया के शव को घर ले आए। मृतक के बड़े पुत्र पप्पू कुशवाहा ने बताया कि वे मछली और शराब के आदी थे हो सकता है कि नशे में पैर फिसल गया होगा और पोखरी में गिर गये होंगे। जिससे वे डुब गये। मृतक अपने पीछे दो पुत्र पप्पू,प्रदीप और तीन पुत्रियां सोनम,संजू मंजू व पत्नी विंदा देवी को छोड़ गया है। कुछ लोगों के इशारे पर अंतिम संस्कार की तैयारी हो रह थी। लेकिन इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहूंची और शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी