17.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: तालाब से मिला लापता युवक का शव, चप्पल देखकर ग्रामीणों को हुआ शक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौरी गाँव में सोमवार को एक युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पहचान  मोनू राजभर पुत्र शिवलाल राजभर के रूप में हुई है। वह शुक्रवार की शाम से घर से लापता था।
परिजनों ने बताया कि मोनू के घर से अचानक गायब होने के बाद उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को परिजनों ने शादियाबाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
सोमवार की सुबह गाँव के कुछ लोगों ने तालाब के किनारे मोनू की चप्पल पड़ी देखी, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ कि वह कहीं तालाब में तो नहीं गिर गया। इसकी सूचना तुरंत शादियाबाद पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर तालाब में जाल डलवाया, तभी पानी की लहरों के साथ युवक का शव ऊपर तैरता दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में मातम छा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पर लाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस हादसे से पूरे गाँव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी