23.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस का सख्त एक्शन: पशु तस्करी में शामिल युवक गिरफ्तार, 5 गोवंश और मिनी ट्रक बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तथा बिहार विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत, भांवरकोल थाना पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने सलारपुर–पलिया सड़क के निकट से पशु तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में महिन्द्रा सुप्रो मिनी ट्रक (रजि. नं. UP61AT3128) से क्रूरता पूर्वक वध हेतु ले जाए जा रहे 5 गोवंश बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत गिरि(23) पुत्र बसंत गिरि, निवासी नसीरपुर मठिया, ग्राम पंचायत मनिया, थाना भांवरकोल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गंगा नदी के किनारे से चौसा (बिहार) के रास्ते बंगाल की ओर गोवंश तस्करी कर रहा था। चालक के साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति तथा रेकी में लगे करीब 8 अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने उन्हें चिन्हित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना भांवरकोल में मुकदमा संख्या 248/25 धारा 3/5A/5B/8 गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत आरोपी मंजीत गिरि व 8 अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय एवं थाना भांवरकोल पुलिस टीम पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की खोजबीन जारी है तथा क्षेत्र में पशु तस्करी रोकने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी