16.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: हाटा पुल पर दर्दनाक हादसा: डम्फर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के रघुबरगंज उर्फ़ विशुनपुरा गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। हाटा पुल के पास तेज रफ्तार डम्फर की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका सोनाली गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार समेत गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोनाली गोंड़ पुत्री बब्लू गोंड़ किसी काम से घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान हाटा पुल के पास तेज रफ्तार डम्फर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनाली ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतका के पिता बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से पहले ही कमजोर है। घर पर पाँच बहनें और एक भाई हैं। हादसे के बाद घर में मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई है।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी