25.2 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, दो फरार, तमंचा कारतूस बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। एसपी डॉ ईरज राजा के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान नोनहरा थाने की टीम ने रविवार की देर रात शातिर गो-तस्करों के मंसूबों पर करारी चोट करते हुए एक तस्कर को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिली थी कि ग्राम बरार के सिवान में गो-तस्करी से जुड़े आरोपी रहस्यमय तरीके से शेष बचे गोमांस अवशेष को दबाने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय मय टीम मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जानलेवा फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में कुख्यात गो-तस्कर अतीक अहमद के बाये पैर में गोली लगी और वह मौके पर दबोच लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मौके से पुलिस ने 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक फावड़ा और गोमांस अवशेष बरामद कर गो-तस्करों के षड्यंत्र को ध्वस्त कर दिया। गिरफ्तार घायल तस्कर अतीक अहमद (21) पुत्र हुसैन, ग्राम लावा, थाना नोनहरा है।
पुलिस मुठभेड़ में शामिल प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय मय टीम, चौकी प्रभारी अटवा मोड़ अजय कुमार मय टीम शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा शिव हास्पिटल: महिला ने सीएमओ डीएम समेत स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, प्रभारी डॉ...

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर स्थित शिव हॉस्पिटल नामक निजी अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण और डॉक्टर के...

ख़बरें यह भी