33.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026
spot_img

गाजीपुर: न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता तुरना में सफलतापूर्वक सम्पन्न

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


देवकली। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर के खेल मैदान पर न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता तुरना का शुभारंभ 18 नवम्बर दिन मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवकली उपेंद्र लाल यादव द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक कन्हैयालाल पाल द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मुख्य प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्बानसराय ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के विवेक कुमार और बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।100 मीटर बालक वर्ग में कुर्बानसराय के कुशाल तथा बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग कुर्बानसराय के कुशाल और बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की आफरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़  बालक वर्ग कुंवरपुर के आकाश और बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की अन्नू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के शिवम कुमार और बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की अन्नू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के आकाश और बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की गुंजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के आकाश और बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की गुंजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चों ने दमदार प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कुंवरपुर प्रथम और पिपरही द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग में कुर्बानसराय प्रथम एवं कुंवरपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में कुर्बानसराय प्रथम एवं पिपरही द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कुर्बानसराय प्रथम स्थान जबकि कुंवरपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार, रामलोचन यादव,सोहन राम, लल्लन प्रसाद यादव, चंद्रशेखर यादव, संतोष सिंह यादव, विनोद कुमार पांडेय,विपिन शुक्ला, अवधेश नारायण यादव, तिलकधारी यादव, महेंद्र प्रताप यादव, अखिलेश यादव, संजय सिंह यादव, सुरेंद्रनाथ चौबे, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमरदीप, राजेश्वर चौहान, विनय कुमार, रवि रंजन, अरुण कुमार भारती, सुंदर सिंह यादव, अजय पासवान, संतोष कुमार, रामसूरत यादव, ओमप्रकाश, सुभाष बाबू, चंद्रभान सिंह यादव, अवनीश कुमार, मोहन कुमार, सुषमा, राजकुमार, रामसमुझ, संतोष कुमार यादव, अमरनाथ यादव, विनोद पांडेय, सुषमा यादव, विजय कुमार सिंह यादव, महेंद्र प्रताप यादव,दीपक जायसवाल,प्रतिभा सिंह, लाल बहादुर यादव, संजीव कुमार गौतम, सुषमा यादव, स्नेहा यादव, अंजू कुमारी उपस्थित रहे। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम ब्लॉक व्यायाम शिक्षक महेंद्र प्रताप यादव,टीएससीटी जिला सहसंयोजक राधेश्याम सिंह,राजेश्वर चौहान, संकुल हेड जियाउल मुस्तफा एवं खेल अनुदेशक बलवीर सिंह, पंचम पाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन ममता यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप यादव एवं उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ देवकली के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 83 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे गए

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भुड़कुड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक...

ख़बरें यह भी