भारत भ्रमण पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हिंदुत्व की ज्योति प्रज्वलित
गाजीपुर। सनातन धर्म के उत्थान और हिंदुत्व की अखंड ज्योति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली साध्वी सुमन पूरी जी की भारत भ्रमण पदयात्रा ने पूरे पूर्वांचल में एक आध्यात्मिक अलख जगा दी है। मध्य प्रदेश के मंडला जिले स्थित नर्मदा कुटिया आश्रम से संबंध रखने वाली साध्वी जी की यह यात्रा केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का महाअभियान बन चुकी है।
इस महान यात्रा का शुभारंभ पावन शोभनाथ धाम से हुआ और आगे बढ़ते हुए साध्वी जी ने देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों—त्र्यंबकेश्वर, नागेश्वर, भीमाशंकर, घुस्मेश्वर, ओंकारेश्वर, तथा उज्जैन महाकाल धाम में विशेष पूजा-अर्चना की। राजस्थान मार्ग से होते हुए उन्होंने केदारधाम के दिव्य दर्शन कर पूरे मार्ग में सनातन धर्म की पताका को ऊँचा रखा।
इसके बाद साध्वी जी अयोध्या धाम पहुँचीं, जहाँ उन्होंने प्रभु श्री राम लला के दर्शन कर “धर्म की विजय और अधर्म का नाश” का संकल्प दोहराया। वाराणसी आगमन पर बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन कर उन्होंने हिंदुत्व के प्रसार का संदेश देते हुए लहुरी काशी नन्दगंज बाजार में ध्वजा पूजन कर स्वंसेवक मण्डल…….. प्रवीण दुबे पंकज जी के आवास पर प्रवास किया।
नंदगंज में उमड़ा जनसैलाब—‘सनातन धर्म अमर रहे’ के नारों से गूंजा वातावरण
पदयात्रा के दौरान जब साध्वी सुमन पूरी जी नंदगंज पहुँचीं तो क्षेत्र व आसपास के गाँवों की जनता उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने दीप, पुष्प और जयघोष से उनका जोरदार स्वागत किया। साध्वी जी ने सनातन धर्म की महिमा, धर्मरक्षा के संकल्प और हिंदू समाज की एकता पर प्रभावशाली प्रवचन दिया।
उन्होंने कहा—
“जहाँ-जहाँ सनातन की सांस चलती है, वहाँ- वहाँ सत्य, धर्म और प्रकाश रहता है… हमारा कर्तव्य है कि हिंदुत्व की इस ज्योति को कभी मंद न होने दें।”
साध्वी जी के प्रवास के दौरान हिंदुत्व की रक्षा, सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक समरसता और सनातन धर्म की विश्वव्यापी पहचान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्रद्धालुओं ने साध्वी जी के चरणों में नमन करते हुए उनके दिव्य संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सत्येंद्र जी रुद्रा पांडे प्रदीप कुशवाहा कमलेश पांडे जी तेरसू जी गुरुचरण जी आशुतोष पांडे जी गुरु प्रसाद जी राजेश जी विकास चौबे संतोष चौबे राहुल चौबे महेश चौबे शुभम चौबे बृजेश चौबे ए बबुआ दुबे हिमांशु सिंह दुर्गेश सिंह अरविंद देवा भुआल सिंह प्रिंस चौबे राजन चौबे चन्दन तिवारी कृष्णानंद तिवारी चंद्रकेश तिवारी अमरेश आनंद त्रिपाठी शिवकुमार वर्मा आदि लोग मौजूदरहे
जरुर पढ़े







