12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस से मुठभेड़ में अवैध तमंचा व तलवार के साथ वांछित घायलावस्था में गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मु0अ0सं0 226/25 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस में वांछित शातिर अभियुक्त अरमान पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की है। बीती रात थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह और उप निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल मय टीम ताड़ीघाट पुलिया के आसपास रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि वांछित अपराधी अरमान पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया। तलाशी व पूछताछ में उसने अपनी पहचान अरमान पुत्र मु0 ताज निवासी महना बताई। अभियुक्त की निशानदेही पर जब पुलिस टीम प्राथमिक पाठशाला के पास तलवार बरामद करने पहुँची, तभी अचानक अरमान ने पुलिया के पाइप में छिपे अवैध असलहे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अरमान के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर घायल होकर गिर पड़ा। जिसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस .315 बोर,एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक तलवार बरामद हुआ।
घायल हालत में पुलिस ने मानवीय रुख अपनाते हुए उसे सीएचसी भदौरा भेजा, जहाँ से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में थाना दिलदारनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस मुठभेड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी