10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: आवारा पशु से बचने में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो, गड्ढे में गिरी; पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष समेत चार घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जंगीपुर निवासी तथा पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत यादव अपने साथी मुलायम यादव, राहुल यादव और संजय यादव के साथ वाराणसी में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सुबह लगभग चार बजे जब वाहन सकरताली के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई।हादसा इतना जोरदार था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोर लेन पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी