12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में करण्डा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अखिलेश यादव मय पुलिस टीम ने फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पकड़कर कार्रवाई दर्ज की है। उप निरीक्षक अखिलेश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में थे। इसी बीच मुखबिर खास से सूचना मिली कि दहेज हत्या के आरोपी जो थाना करण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 224/2025 , धारा 85, 80(2), 115(2) BNS व 3/4 DP ACT  में वांछित अभियुक्त मोनू पाण्डेय अपने घर ग्राम चकिया में मौजूद है।
सूचना सही मिलने की आशंका पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर दबिश दी गई तो अभियुक्त मोनू पाण्डेय( 21)  पुत्र स्व0 राकेश पाण्डेय, को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिलेश यादव, थाना करण्डा, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, चौकी खिजिरपुर, कांस्टेबल शुभम कुमार, थाना करण्डा, कांस्टेबल विरेंद्र यादव, चौकी खिजिरपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी