14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस तड़ातड़ कार्रवाई: मुठभेड़ में शातिर घायलावस्था में गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। जमानियाँ कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के हौसले ध्वस्त कर दिए। थाना जमानियाँ पुलिस टीम ने पांच कुख्यात वांछित अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर असलहा सहित दबोच लिया। अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल .32 बोर, खोखा व जिंदा कारतूस तथा देशी तमंचा .315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

मुठभेड़ ऐसे हुई—

प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर व उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव मय पुलिस टीम ग्राम डिग्री इलायचीपुर रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज कदमों से भागते पांच संदिग्ध युवक जमानियाँ रेलवे स्टेशन की दिशा में जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अभियुक्त अरबाज अली ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
पुलिस ने तत्काल आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त अरबाज अली के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसके कब्जे से पिस्टल .32 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं अभियुक्त शमशेर अली से देशी तमंचा .315 बोर व जिंदा कारतूस मिला। अन्य तीन अभियुक्त मेराज, सरफराज व दिलसाद को भी मौके से घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घायल अभियुक्त को पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल अस्पताल भेजा।
पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, चौकी प्रभारी देवरिया बृजेश्वर यादव मय टीम शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी