26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: शोषण के विरुद्ध सचिव संगठन ने बैठक कर जताया रोष

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न


प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आरपार की लड़ाई का ऐलान


गाजीपुर। रविवार को विकास खण्ड सदर के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, गाजीपुर के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सामूहिक चर्चा के उपरांत ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध एवं अन्य विभागो के कार्य उच्चाधिकारियों द्वारा जबरन भय का वातावरण उत्पन्न कर सचिवों पर दबाव बनाकर कराने की दिन प्रतिदिन बढ़ती प्रवृत्ति पर रोष व्यक्त किया गया। तत्क्रम में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।सत्याग्रह/आंदोलन के अगले चरण में माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्रक देने एवं सुनवाई न होने की दशा में अंततः कार्य बहिष्कार का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया। बैठक में  समन्वय समिति के अध्यक्ष सूर्यभानु राय, कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, मंत्री पवन पांडे, विनीत राय,मनोज यादव, जयप्रकाश पांडे, कंचन कुमार जायसवाल,शिवप्रकाश त्रिपाठी,शशि राय,अरुण पांडे, चंद्रिका प्रसाद, रमेशचंद्र प्रथम, रमेशचंद्र द्वितीय, अजीत गौतम, अवनीश, लाल बहादुर शास्त्री, रिंकू कश्यप, कमलेश जायसवाल, नितेश रावत, राजीव शर्मा, शैलेन्द्र सहित कोर कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी