9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: बगीचे में युवक की मिली लहूलुहान लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाज़ीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुगलानिचक गांव स्थित बगीचे में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुगलानिचक निवासी बहादुर बिंद (35) पुत्र स्व. विजय बिंद के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार बहादुर बिंद सोमवार शाम गांव के ही एक युवक के साथ सैनिक चौराहे पर खरीदारी करने गया था, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह बगीचे की ओर शौच के लिए जा रहे एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी तो उसने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बहादुर की पहचान की और रोने–बिलखने लगे।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक मैजिक वाहन चलाकर परिवार का भरण–पोषण करता था। उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी, परिवार में पत्नी और एक साल की बेटी है। घटना के बाद पत्नी और परिवार का रो–रोकर बुरा हाल है।मृतक के छोटे भाई दिनेश ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी