9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिस्‍त्री की दर्दनाक मौत, पत्‍नी व बेटा घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। बहरियाबाद क्षेत्र प्यारेपुर पुलिया के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रायपुर निवासी 28 वर्षीय अजय विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी 26 वर्षीय पत्नी रानी और पांच वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोग बाइक से ससुराल मखदुमपुर जा रहे थे कि देशी शराब की दुकान के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्वजन आनन-फानन पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पत्नी व बेटे का उपचार जारी है। मृतक अजय रायपुर बाजार में सरिया व वेल्डिंग की दुकान चलाता था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। स्वजन ने बताया कि वह उसी दिन वाराणसी से लौटा था और ससुराल जाने की जिद कर चला गया। लोगों का कहना है कि होनी को कौन टाल सकता है, दूरी भी ज्यादा नहीं थी, इसलिए परिवार साथ लेकर निकल पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई उमेश यादव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अरविंद विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी