गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा ने बुधवार को थाना करंडा का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की पूरी नब्ज टटोल डाली। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, परिसर, मेस, बैरक, मिशन शक्ति/महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल और मालखाने सहित हर महत्वपूर्ण इकाई की बारीकी से जांच की गई।
थाना परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों के रख-रखाव और माल निस्तारण की स्थिति को देख एएसपी सिटी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी अभिलेख लंबित या अव्यवस्थित नहीं रहना चाहिए, वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।

महिला सुरक्षा पर कड़े निर्देश:
मिशन शक्ति/महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में तत्परता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
साइबर सेल की समीक्षा, ऑनलाइन ठगों पर कसने के निर्देश:
साइबर सेल की कार्यवाही देखते हुए महोदय ने साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी लाने को कहा।
गुंडा–माफिया पर सख्ती, ढिलाई पर जीरो टॉलरेंस:
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने विशेष रूप से गुंडा, माफियाओं तथा संगठित अपराधियों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
मालखाना, केस रजिस्टर व अभिलेखों की विस्तृत जांच
सभी अभिलेख नियमानुसार अद्यतन रखने के निर्देश
मिशन शक्ति/महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा
साइबर सेल के मामलों में तेजी लाने पर जोर
गुंडा-माफिया पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एएसपी सिटी का संदेश साफ, व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









