16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सिंदूर घोटाला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




कई दुल्हनों ने योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ माथे पर लगवाया टीका शाम को घर पर होगी शादी

घोटाले तो बहुत सुने होंगे लेकिन जिस देश में ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा हो उस देश में सिंदूर घोटाला सुनने में भले ही आपको अटपटा लगे लेकिन यह हकीकत है और यह सब देखने को मिला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जहां पर आज गाजीपुर में 593 जोड़े की शादी हुई और सभी को मानक के अनुसार सभी सामान दिए गए यहां तक की सिंदूर रखने के पात्र सिंधोरा भी दिया गया लेकिन उसे सिंधोरा में सिंदूर नहीं था किसी तरह से सिंदूरदान के वक्त पूजा के लिए रखे गए पत्तल में सिंदूर से दूल्हे ने अपने दुल्हनों का सिंदूरदान कर परंपरा का निर्वहन किया तो कुछ ने सिर्फ माथे पर लगाकर कर्तव्य की इति श्री किया।

गाजीपुर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 700 से ऊपर दूल्हा दुल्हन को एक दूजे को होना था लेकिन कार्यक्रम में 591 हिंदू जोड़े और दो मुस्लिम जोड़ ही पहुंच पाए जिनका सभी के रीति रिवाज के अनुसार शादी संपन्न कराया गया हिंदू समाज के लिए जहां पंडितों के द्वारा मंत्रोचार्य किया गया वहीं मुस्लिम समाज काजी ने निकाह पढ़ाया हालांकि इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में राशि 51000 से बढ़कर एक लाख कर दिया गया था जिससे दुल्हनों के मिलने वाले सामान में काफी बढ़ोतरी की गई थी लेकिन इस शादी में एक अनोखी चीज देखने को मिली जिसे हम सिंदूर घोटाला भी कर सकते हैं क्योंकि इस शादी में सिंदूरदान करने के लिए सिंधोरा तो दिया गया लेकिन उसके अंदर सिंदूर नहीं दिया गया था और जब दूल्हों ने उस सिंधोरा को खोलकर सिंदूरदान करने चाहिए तब उसमें सिंदूर नहीं मिला अंत में वह थकहार कर पूजा की थाली में रखे हुए सिंदूर से किसी तरह से सिंदूरदान का कार्यक्रम किया गया और इस बात की तस्वीर खुद दूल्हा और दुल्हन ने भी सिंधोरा को खोलकर दिखाया कि उसमें सिंदूर नहीं है। वहीं कुछ दुल्हनों ने सिर्फ अपने माथे पर सिंदूर का टीका लगवाए और जब उनसे बात की गई तो उन लोगों ने बताया कि उनकी शादी शाम को घर पर होगी यहां पर सिर्फ वह संभालिक रूप से योजना का लाभ लेने के लिए शादी किया है।

हालांकि जब इस मामले पर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने पूरी शादी की प्रक्रिया को सही बताया और यह भी बताया कि सिंदूरदान किया गया लेकिन जब बताया गया कि सिंधोरा में सिंदूर ही नहीं था तो सिंदूरदान कैसे तब उन्होंने बताया कि थाली में रखे हुए सिंदूर से दूल्हे ने दुल्हन का सिंदूरदान किया उनकी यही बात कंफर्म कर रही है की शादियों में सिंदूर जब दिया ही नहीं तो सिंदूर दान कैसे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सुरक्षा के भी बड़ी खामियां देखने को मिली क्योंकि कई महिलाओं के मंगलसूत्र चैन और अन्य गहने भी चोरों ने उड़ा दिए

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी