23.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर: गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में वांछित को पुलिस ने धर दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। अपराधियों पर कसती शिकंजा नीति के तहत करंडा थाना पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट व BNS की गंभीर धाराओं में वांछित भरत सिंह (54) पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम जमुआँव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक बड़सरा चौकी इंचार्ज  जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर करकटपुर गंगा पुल के पास काली माता मंदिर से आरोपी को पकड़ा गया। अभियुक्त पर मु0अ0सं0 217/2025 धारा 109(1), 3(5) BNS, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है उस पर पहले से ही एक मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना करंडा शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी