13.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: आई.आर. गैंग के शूटर को पुलिस ने अवैध पिस्टल संग किया गिरफ्तार: 6 मुकदमों में था वांछित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराधियों पर नकेल कसते हुए थाना रामपुर माँझा पुलिस ने आई.आर. गैंग 61/2025 के सक्रिय सदस्य राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गैंग के लीडर विभाष उर्फ रिंकू पाण्डेय के करीबी इस अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।  अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव मय टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बुढ़ऊ बाबा मंदिर से 100 मीटर अंदर रोड, ग्राम चकेरी पर संदिग्ध अवस्था में दिखे युवक की तलाशी में एक नाजायज पिस्टल .32 बोर, पांच जिंदा कारतूस .32 बोर, एक वीवो मोबाइल तथा 2700 रुपये नकद बरामद हुए।
इस पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 134/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया कि राणा प्रताप आई.आर. गैंग संख्या 61/2025 का सक्रिय सदस्य है तथा उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 6 अभियोग पंजीकृत हैं अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित था और बीते 30 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत पर बाहर आया था। पुलिस अब उससे गैंग की गतिविधियो को लेकर पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव मय पुलिस टीम, थाना रामपुर माँझा शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी