18.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव व रोड – शो का शुभारंभ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का आयोजन स्थान कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर से मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा झण्डा दिखाकर शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा बताया गया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है, इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। उनके द्वारा बताया गया कि पूरे विश्व मे मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है। प्रधानमंत्री जी का सपना है, कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व मे किया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थाे मे शामिल करना है। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है. फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। उक्त रोड-शो मे बाल विकास परियोजना की महिलाएँ, पी०जी० कालेज गाजीपुर की छात्राएँ एवं सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी से बडी संख्या मे महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद मे रासायनिक उर्वरको का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है, जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी उगाया जा सकता है। उक्त रोड-शो कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर से कचहरी, विशेश्वरगंज, रौजा, मिदनापुर, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर, पी०जी० कालेज गाजीपुर होते हुये विकास भवन गाजीपुर पर समाप्त हुआ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी