12.4 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: स्पीड का कहर: अपाची–विक्की की सीधी भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के खिजिरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मानिकपुर कोटे के पास अपाची और विक्की मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना मिलते ही करंडा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बिना समय गंवाए घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज निवासी राजू अपनी अपाची बाइक से तेज रफ्तार में गुजर रहा था। जैसे ही वह मानिकपुर कोटे के पास पहुँचा, सामने से आ रही विक्की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। विक्की पर करंडा क्षेत्र के जमुआंव निवासी राजकुमार राम (42) पुत्र स्व . शंकर राम सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजनरायन ने बताया कि मेरे द्वारा दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुंचा गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया है एक युवक को ज्यादा चोट लगी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर के विकास को नई उड़ान देने वाला बजट: प्रो० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर जनपद के समग्र विकास को...

ख़बरें यह भी