21.4 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img

गाजीपुर: कोहरे का कहर: जमानियां धरम्मरपुर पक्का पुल पर ट्रैक्टर और पिकअप की जबरदस्त टक्कर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जमानियां धरम्मरपुर पक्का पुल पर शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। धान लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और गौ-वंशी से लदे पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। जिससे पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर और पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पिकअप को सुरक्षित पुल से नीचे उतारकर कोतवाली पहुंचाया। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो...

ख़बरें यह भी