गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस अभियान में सफलता हासिल की है।
चौकी प्रभारी अटवा मोड़ उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने अपनी टीम के साथ कठवा मोड़ से लगभग 100 मीटर उत्तर दिशा में सड़क किनारे बने कमरों के पास सूरज यादव (46) पुत्र स्व0 महेन्द्र यादव, निवासी ग्राम नगवा मेढवा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली, को रंगे हाथ पकड़ा।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 32 पाउच अवैध ब्ल्यू लाईम देशी शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना नोनहरा पर मु0अ0सं0-396/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रीम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, चौकी प्रभारी अटवा मोड़, थाना नोनहरा, गाजीपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







