10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन शातिर को दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरियों का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो अदद मोनोब्लाक मोटर, 3500 रुपये नकद तथा चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, नवंबर और दिसंबर 2025 में शादियाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खेतों से मोनोब्लाक मोटर चोरी और एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर गोलवापार के पास से तीन अभियुक्तों अनुज यादव उर्फ मोनू यादव, पंकज कश्यप उर्फ बुच्चू और शिवा उर्फ मोनू बनवासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी में चोरी की गई दो मोनोब्लाक मोटर, कॉस्मेटिक सामान, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजबली यादव, बालकृष्ण, अजय प्रकाश पाण्डेय और त्रिभुवन नारायण तिवारी शामिल रहे। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

देखें VIDEO –
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी