10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: देवकली विकास खंड में ग्राम पंचायत को आर्थिक रूप से स्‍वावलंबी बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। देवकली विकास खंड परिसर मे  वाराणसी मंडल के पंचायत उपनिदेशक के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत को स्वयं आर्थिक रूप से स्वालम्बी बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव  एवं पंचायत सहायकों का दो  दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायत में स्वयं के आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए सचिवालय द्वारा दी जा रही सेवाओं को बढ़ाना होगा, ऐसे भवन जो मरम्मत के अभाव में पड़े है उस  भवन को मरम्मत करा कर किराये पर देना, साप्ताहिक मेले का आयोजन,तालाब का पट्टा करना,गांव में मेले का आयोजन, हाट बाजार लगाकर ऐसे अन्य आय के स्रोतों की तलाश करना होगा ताकि गांव पंचायत आर्थिक रूप से स्वालम्बी हो सके। प्रशिक्षण का कार्य संजय शर्मा,गोपाल यादव,सुनील सिंह,रामबचन ने किया। इस अवसर पर अजीत कुमार गोंङ, विरेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार चौबे,कमलेशजायसवाल,निखिल,हिमेश सहित अनेक ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार चौबे ने किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी