गाजीपुर। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ नोनहरा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना नोनहरा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 370/25 धारा 109(1), 189(2), 191(2), 191(3), 190, 121(1), 132, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट में वांछित 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 30 नवंबर को अभियुक्तगण लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर व लोहे की रॉड से लैस होकर मजरूब मो0 आसिर, सैयद अब्दुल्ला अख्तर एवं अब्दुल्ला उमर निवासी ग्राम गौसपुर बुजुर्गा, थाना कोतवाली, गाजीपुर, को खंभे में रस्सी से बांधकर जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स को भी अभियुक्तों ने अपने कर्तव्य निर्वहन से रोकते हुए बल व हिंसा का प्रयोग किया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस गंभीर घटना के संबंध में थाना नोनहरा पर उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई:
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विवेचना के क्रम में उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी मय हमराह द्वारा आज दिनांक 04.01.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मरुल्लाहचक फोरलेन अंडरपास से दोनों वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
सोनू रायनी उर्फ अफसर (25 वर्ष) अली पुत्र बबुआ रायनी उर्फ अली अहमद, पप्पू यादव (26 वर्ष ) पुत्र अर्जुन यादव निवासीगण ग्राम पारा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर है।
अपराधिक इतिहास:
दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 370/25 उपरोक्त धाराओं में थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर से संबंधित हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







