15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पत्नी से झगड़ा कर साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, महमूदपुर हथिनी गांव निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार बिंद का रविवार शाम को अपनी पत्नी रीमा से विवाद हो गया था। विवाद के बाद जब पत्नी शौच के लिए बाहर गई, तो अमित ने घर में पंखे के सहारे साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। शौच से वापस लौटी पत्नी ने पति को फांसी पर झूलते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अमित को फंदे से उतारा और तत्काल पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय अमित घर में अकेला था, जबकि उसके माता-पिता श्यामसुंदर बिंद और बबुनी देवी गांव के खलिहान स्थित दूसरे मकान पर थे। अमित गुजरात में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी