23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: हौसला बुलंद नकाबपोश चोरों ने किराना दुकान में लाखों पर किया हाथ साफ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नायकडीह बाजार में बीती रात नकाबपोश चोरों ने एक किराना व्यापारी की दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग ढाई लाख रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। अतरौला गांव निवासी उमेश यादव नायकडीह बाजार में थोक किराना की दुकान चलाते हैं। रोज़ की तरह वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उन्होंने शटर खोलकर दुकान के अंदर प्रवेश किया तो चोरी की जानकारी हुई।चोरों ने दुकान की सीढ़ी पर लगे करकट को हटाकर भीतर प्रवेश किया और काउंटर में लगे लॉकर को दुकान में रखे लाइटर से जलाकर तोड़ दिया। लॉकर से करीब एक लाख रुपये नकद तथा लगभग डेढ़ लाख रुपये का मसाला, सिगरेट व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में व्यापारियों की भीड़ जुट गई। बहलोलपुर चौकी प्रभारी सर्वजीत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी