21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर के सातो विधानसभा में बढ़ें 419 मतदेय स्‍थल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अनुसरण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार, गाजीपुर द्वारा निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से संसदीय/विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सूची में विनिर्दिष्ट मतदान स्थलों को उनमें से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुये मतदान क्षेत्रों या मतदाता समूहों के लिए व्यवस्था की गयी है। जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 373- जखनियां(अ0जा0), पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 462, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 536, वर्तमान में बढे़ हुए मतदेय स्थलों की संख्या 74, वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 262, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 374-सैदपुर(अ0जा0), पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 414, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 482, वर्तमान में बढ़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या 68, वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 252, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 375- गाजीपुर, पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 358, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 423, वर्तमान में बढ़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या 65, वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 185, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 376- जंगीपुर पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 385, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 446, वर्तमान में बढ़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या 61, वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 209, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 377-जहूराबाद, पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 442, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 495, वर्तमान में बढ़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या 53, वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 258, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 378- मुहम्मदाबाद, पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 466, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 519, वर्तमान में बढ़े हुए मतदेय  स्थलों की संख्या 53, वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 257, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 379- जमानियां, पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 432, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 477, वर्तमान में बढ़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या 45, वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 196, है। जनपद के सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 2959, सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 3378, सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान में बढ़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या 419, सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान में मतदान केन्द्रो की संख्या 1619 की गयी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी