गाजीपुर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने एक और सफलता दर्ज की है। मु0अ0सं0-193/2025, धारा 87 बीएनएस से संबंधित पीड़िता/अपह्रता को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है।
7 जनवरी को उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल मय हमराह द्वारा मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्यारेपुर चौराहा से अपह्रत युवती को सुरक्षित बरामद किया गया। बरामदगी के पश्चात पीड़िता को थाना बहरियाबाद लाकर महिला आरक्षी नमिता यादव की सुपुर्दगी में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में में उप निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, महिला कांस्टेबल नमिता यादव थाना बहरियाबाद शामिल रहे।
जरुर पढ़े







