26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: मकर संक्रांति के अवसर त्रिकालदर्शी अंतर्यामी प्रभु शिवपूजन बाबा का दर्शन करने को उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




करीब चालीस हजार भक्त प्रभु का दर्शन पूजन करने के बाद करेंगे महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण



गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित त्रिकालदर्शी अंतर्यामी प्रभु शिवपूजन बाबा दिव्य लोक आश्रम में आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। प्रभु के दर्शन के लिए भक्त लंबी कतार में खड़े होकर दर्शन पूजन करेंगे। दर्शन पूजन के पश्चात श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनेगे।हर जाति, धर्म के लोग प्रभु के आश्रम पर आते हैं और मन्नत मांगते हैं। मान्यता है कि सच्ची मन से जो कोई मन्नत मांगता है उनकी मन्नत बाबा अवश्य पूरी करते हैं। यह भूमि गंगा तट पर स्थित तपस्वी भूमि है।


दिव्य लोक आश्रम के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान के साथ- साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक महाप्रसाद खिचड़ी वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भक्त दर्शन पूजन करने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। एक विशेष कार्यक्रम भजन का आयोजन किया गया है जिसमें अच्छे- अच्छे कालाकारो के द्वारा भक्ति भजन प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब चालीस से पच्चास हजार श्रद्धालु प्रभु श्री शिवपूजन बाबा के दर्शन पूजन के लिए आने के लिए संभावना हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर दो दिनो से एसओ करंडा और तहसीलदार सदर के साथ हम लोगों की बैठक हुई है मुझे पूरा विश्वास है कि जो प्रशासन की व्यवस्था रहेगी वह बहुत ही अच्छी रहेगी।

देखें VIDEO –
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी