गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर गांव के पास शादियाबाद बहरियाबाद मुख्य सङक पर सवारी बस से कुचलकर आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी दो युवको अजय राजभर(30)पुत्र अनिका राजभर व इन्द्रजीत राजभर(27)पुत्र सलिराम राजभर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।अजय राजभर अपने गांव निवासी मित्र इन्द्रजीत राजभर के साथ खिचड़ी लेकर अपनी बहन पुनम के घर चौकड़ी गांव जा रहे थे । कस्बा दयालपुर के पास शादियाबाद से सादात की तरफ जा रही बस की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही दोनो युवको की मृत्यु हो गई दोनो युवको का सर बुरी तरह कुचल गया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवको को पुलिस की गाड़ी में तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले गई जहां डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।अजय अपने पीछे पत्नी इंदु व दो मासुम बच्चे एक पुत्री जिसकी उम्र तीन वर्ष व एक पुत्र जिसकी उम्र एक वर्ष है।एक बङा भाई व दो बहने है। बहन पुनम की सारी खुशिया एक पल में मातम में बदल गई। अजय राजभर चेन्नई में रहकर प्राईवेट कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वहीं इन्द्रजीत राजभर केरल में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
जरुर पढ़े







