9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पैंतीस वर्षों से फरार दो वारण्टियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने पैंतीस वर्षों से फरार दो वारण्टियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। बताया गया कि वर्ष 1985 में दर्ज हत्या के मुकदमें से सम्बन्धित वारण्टी चन्नर उर्फ रामचन्द्र पुत्र दशरथ व निकेलाल पुत्र दशरथ वर्ष 1988 में सजा हो जाने के उपरान्त जमानत पर बाहर आने के बाद करीब 35 वर्षों से अपनी जमीन जायदाद बेचकर फरार चल रहे थे। इनके विरूद्ध कई बार वारेंट (एनबीडब्लू) जारी हुआ लेकिन ये न्यायालय में पेश नहीं हुए, तब माननीय न्यायालय द्वारा  एनबीडब्ल्यू क्रिमिनल अपील न0 1028/1998 धारा 302/34 भादवि में चन्नर यादव व अन्य बनाम राज्य में दिनांक 06 जनवरी 2026 को आदेश पारित किया। आदेश के अनुक्रम में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा श्यामजी यादव मय हमराह ने 13 जनवरी 2026 को सम्बन्धित वारण्टी चन्नर उर्फ रामचन्द्र पुत्र दशरथ व निकेलाल पुत्र दशरथ को क्रमशः शिवनाथ हास्पिटल लेढ़ूपुर वाराणसी व पहड़िया वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी