21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: संदिग्‍ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्‍या का आरोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर हथिनी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ सुक्खू यादव की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बड़े पुत्र शुभम यादव की तहरीर अनुसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। महमूदपुर हथिनी गांव निवासी सुख्खू यादव 50 पुत्र विक्रमा यादव घर से 500 मीटर दूर पाही पर बन रहे अपने नए मकान पर प्रतिदिन की भांति सो रहे थे। सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा कि सुख्खू पाही के पास जमीन पर गिरे पड़े हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल सुख्खू को लेकर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुख्खू की तीन पुत्री में दूसरे नंबर की पुत्री मनीषा ने अपने बड़े पिता राजेंद्र यादव की पत्नी कौशल्या, उसके भाई व भतीजे पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि इन लोगों ने बीते मंगलवार की शाम को घर आकर झगड़ा किया था और मारने की धमकी दी थी। सुबह यह सभी लोग दो चार पहिया वाहन से गांव स्थित पाही पर पहुंचे और वहां पिताजी को मारते-मारते मार डाला। सुख्खू अपने पीछे पत्नी मंजू देवी सहित दो पुत्र शुभम, शिवम तथा तीन पुत्रियों संगीता, मनीषा व प्रीति को छोड़ गए हैं। जिसमें सिर्फ संगीता की ही शादी हो पाई है। सुख्खू खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सैदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर अनुसार मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया गया है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय...

ख़बरें यह भी