21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने शातिर को तमंचा-कारतूस संग दबोचा, बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 08/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिनांक 14 जनवरी को चेकिंग के दौरान थाना बरेसर पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम (28 वर्ष) पुत्र राजेश राम निवासी अलावलपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर, को जहूराबाद छठ पोखरा के पास से दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम के विरुद्ध मु0अ0सं0 10/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही उक्त प्रकरण में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगी का विवरण:

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस .315 बोर, एक तिनपहिया ठेला, सवा चार फीट लंबी व सवा तीन फीट चौड़ी आंगन की जाली तथा 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

अपराध की लंबी फेहरिस्त:

गिरफ्तार अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध गाजीपुर व वाराणसी जनपद में अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो, गैंगस्टर एक्ट, चोरी व धोखाधड़ी सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय मय फोर्स, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: संपूर्ण समाधान दिवस: 365 शिकायती पत्र में 43 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार, की...

ख़बरें यह भी