26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: जिला जेल के सामने से फरार 25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिला कारागार के सामने से फरार हुए 25 हजार रुपए के इनामिया शातिर बदमाश लाल बाबू मौर्या को थाना मरदह व थाना बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में घुटने से नीचे गोली लगी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।18 जनवरी की रात्रि प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान थानाध्यक्ष बिरनो अजय यादव से प्राप्त सूचना पर गोविन्दपुर कीरत के पास बदमाश की घेराबंदी की गई। खुद को पुलिस से घिरता देख अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से दो फायर किए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त लाल बाबू मौर्या पुत्र अजय मौर्या, निवासी ग्राम बंका खास थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, वही अपराधी है जो बीते 9 जनवरी को थाना मरदह पुलिस द्वारा चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने के बाद जिला कारागार में दाखिल कराते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम घोषित कर विशेष टीमों का गठन किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल (हीरो पैशन), एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना मरदह पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 109(1), 317(2) बीएनएस व 9/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से ही लूट, चोरी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी