26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: बलात्कार के दो शातिर आरोपियों को 12 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर‌। थाना सादात पुलिस ने बलात्कार की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सादात स्टेशन के पास खंडहर में बलात्कार के आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की।
सवास मोड़ के पास खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सादात भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल भरद्वाज और अरुण यादव के रूप में हुई है, जिनके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी