26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता एवं सांसद बलिया सनातन पाण्डेय, विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जै किशन शाहू, विधायक जखनियां बेदीराम, विधायक जंगीपुर डा. विरेन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रतिनिधि विधायक जहूराबाद, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, ब्लाक प्रमुखो, नामित सदस्य/प्रधानगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक मे सांसद द्वय द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। बैठक मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बैठक का एजेण्डा बिन्दू विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया ।
अध्यक्षता करते सांसद अफजाल अंसारी ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ जनप्रतिनिधियों को कराए जाने वाले कार्याे के संबंध मे अवगत कराते हुए संबंधित कार्याे को पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सांसद द्वय द्वारा जनपद में किसी भी गरीब परिवार का आपदा से नुकसान होता है तो उस स्थिति में उन्हे मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए।
बैठक के दौरान विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो के जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। सांसद द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद जी ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाए संचालित हो रही उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाए।
बैठक मे महात्मा गॉधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बींमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेन्सी योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना, किसान काल सेन्टर, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-पीडीएमसी, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गॉवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान,ग्राम पंचायत विकास योजना , आवास और शहरी मामलों में स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग, महिला एवं बाल विकास योजना के अतंर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, मिशन सक्षम आंगनबाडी एवं पोषण 2.0, महिलाओं की सुरक्षा हेतु वन स्टाप सेन्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अन्तर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत , प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पेयजल एवं स्चच्छता, भूमि एवं संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, संख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, जल परिवहन विभाग, इलेक्ट्रानिंक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, दूरसंचार विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, अल्पसंख्यक कल्याण, युवा मामले और खेल मामले, कपड़ा से संबंधित योजना, मत्स्य विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, संस्कृति विभाग, वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग एवं आंतरित व्यापार संवर्धन विभाग, उपभोक्ता मामले, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग आदि के संबंध में कराए गए कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबधित विभागीय अधिकारियों को ससमय को निस्तारण करने एवं जनप्रतिनिधिओं को इसकी पृथक से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्देश दिए गए है उन सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अधिकारियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान एसपी सिटी राकेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी