26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस बदमाशों में ठांय..ठांय: गोतस्करी में वांछित 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, अवैध हथियार व वर्ना कार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में गोतस्करी के मामलों में वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष करण्डा अशोक कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना करण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026 धारा 109(1), 325 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त बडसरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया। खुद को पुलिस से घिरा देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित फायरिंग की गई, जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए। बाद में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक हुंडई वर्ना कार (UP67V5555), दो अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना करण्डा पर मु0अ0सं0 12/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बाघी यादव उर्फ युधिष्ठिर यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रवण यादव, ग्राम भिखारीपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर व सुमित कुमार उर्फ विकास (20 वर्ष ) पुत्र घूरेलाल, ग्राम भिखारीपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त बाघी यादव के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुमित कुमार भी पूर्व से गोवध निवारण अधिनियम के मामलों में अभियुक्त है।
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में गोतस्करी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों में भय का माहौल है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी