23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: बिरनो टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठ गये सपा सांसद व विधायक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। वाराणसी जा रहे बलिया के सांसद सनातन पांडेय को दांडी बिरनो टोल प्लाजा के पास पुलिस द्वारा रोके जाने से सियासी माहौल गरमा गया। इस कार्रवाई से नाराज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के पास धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बताया गया कि बनारस में अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति टूटने की घटना के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा गठित समिति के सदस्य होने के नाते सांसद सनातन पांडेय 25 जनवरी को माणिक घाट, वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वे दांडी बिरनों टोल प्लाजा पहुंचे। प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
इससे आक्रोशित होकर सांसद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों से सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर जुट गए। नारेबाजी के बीच मौके पर जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जय किशन साहू, जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और धरने में शामिल हुए। भीड़ बढ़ने पर कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए वाराणसी की ओर बढ़ने लगे, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सपा नेताओं ने सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया।
विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र और विपक्ष पर सीधा हमला है; किसी जनप्रतिनिधि को प्रशासन के जरिए आने-जाने से रोका नहीं जा सकता। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले को वे सदन में उठाएंगे और यह रवैया किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। वहीं विधायक जय किशन साहू ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “जिनके नाम में ही सनातन है, उनसे सरकार डरी हुई है।”इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, महेंद्र चौहान, जय हिंद यादव, अभिषेक कुशवाहा पंकज, अंशु यादव,सचिन यादव, शैलेश कुशवाहा, राजेशयादव,विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव , अविनाश विद्यार्थी, आशा यादव, रैना मिश्रा, अनीता, पूजा गौतम, गुड्डू यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान उमा यादव, रंजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, पूर्व ग्राम प्रधान अशोक यादव बाढ़ूं यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जबकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी